Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Kal Ka Mausam: बारिश का दौर हुआ खत्म, अब ठंड का दौर होगा शुरू, कल से राजस्थान, हरियाणा सहित उत्तरी भारत में हाड़ कंपा देने सर्दी देगी दस्तक

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित उत्तरी भारत के राज्यों में 24 नवंबर, मंगलवार से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी दस्तक देगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल से हिमाचल, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, एमपी और दिल्‍ली एनसीआर में दिन का तापमान तकरीबन 5 डिग्री तक गिरने अनुमान है।

Kal ka Mausam
Kal ka Mausam

कल का मौसम: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तरी भारत में बारिश का दौर खत्म होने के बाद सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित उत्तरी भारत के राज्यों में 24 नवंबर, मंगलवार से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी दस्तक देगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल से हिमाचल, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, एमपी और दिल्‍ली एनसीआर में दिन का तापमान तकरीबन 5 डिग्री तक गिरने अनुमान है। जिससे इन क्षेत्रों में सुबह-शाम और रात के समय में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। वहीं कुछ क्षेत्रों में कल हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान पहुंच जीरो डिग्री पर

राजस्थान प्रदेश में नवंबर महीने के आखिरी दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के सीकर जिले के फतेहपुर शहर में जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, वहीं प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार 2 दिन से न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री रिकार्ड किया जा रहा है।

माउंट आबू में गाड़ियों के शीशे पर सुबह के समय लोगों को बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है। वहीं सीकर जिले में भी दिसंबर आने से पहले ही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी।

बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज कोहरा छाए रहने से वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग ने बेगूसराय, समस्तीपुर सहित बिहार के कुछ जिलों में कल भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में हुई अचानक बड़ी गिरावट के बाद लोग सुबह के समय अब लकड़ियां जलाकर हाथ गर्म करने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में कल कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ राज्य में कल तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब के फरीदकोट जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के कारण लोगों ने अब गर्म वस्त्र निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।