Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Kal Ka Mausam: कल से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तरी भारत में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी हुई शुरू

मौसम में बदलाव के साथ अब उत्तरी भारत में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल से राजधानी दिल्ली सहित यूपी, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार राज्य में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।

Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam

कल का मौसम: मौसम में बदलाव के साथ अब उत्तरी भारत में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल से राजधानी दिल्ली सहित यूपी, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार राज्य में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से अब उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में सुबह-शाम और रात के समय में ठंड में दस्तक देनी शुरू कर दी है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी भारत के राज्यों में भी सर्दी बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से कई राज्यों में कल बारिश भी देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में कल बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'अकवान' का अब भी कई राज्यों में असर दिखाई दे रहा है। 'अकवान' के प्रभाव से सोमवार 23 नवंबर को तटीय राज्यों तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और ओडिशा व पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, यनम, माहे, रायलसीमा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यूपी के अलावा झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्य में भी कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बूंदाबादी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तरी भारत में बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तरी राज्यों में कल से ठंड बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय कल कोहरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं कल से दिल्ली हरियाणा पंजाब और राजस्थान सहित उत्तरी राज्य में तापमान में भी गिरावट आनी शुरू होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के तापमान में राजधानी दिल्ली में 10 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वहीं यूपी और बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं हरियाणा राजस्थान और पंजाब में भी तीन से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है।