Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कल का मौसम: MP, छत्तीसगढ़, UP सहित कई राज्यों में दिखेगा 24 नवंबर तक ‘अकवान' साइक्लोन का असर, बारिश और ठंड का अलर्ट हुआ जारी

मौसम विज्ञान विभाग जज द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 21 नवंबर से 24 नवंबर तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ‘अकवान' चक्रवात का असर दिखाई देगा। 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: मौसम विज्ञान विभाग जज द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 21 नवंबर से 24 नवंबर तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ‘अकवान' चक्रवात का असर दिखाई देगा। 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा और सिक्किम के साथ बंगाल और झारखंड राज्य में भी कल बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यनम, केरल, माहे, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक राज्य में 21 नवंबर से 23 नवंबर तक लगातार भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार ‘अकवान' साइक्लोन के गुजर जाने के बाद अब उत्तरी भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं। उत्तरप्रदेश, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्य में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान कल 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य में 22 नवंबर और 23 नवंबर 2 दिन घना कोहरा दिखाई दे सकता है। उत्तरी भारत के ज्यादातर इलाकों में कल से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

हालांकि, ‘अकवान' साइक्लोन शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से टकराने से पहले कमजोर होकर एक सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया। जिस वजह से तटीय राज्यों में लोगों का भारी बारिश और तूफान से होने वाले नुकसान से बचाव हो गया है।