Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर शहरवासियों को जल्द मिलेगी हाईलेवल ब्रिज की सौगात, ओटीएस पुलिया पर 70% काम हुआ पूर्ण

जयपुर शहर वासियों को जल्द ही हाईलेवल ब्रिज की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश की राजधानी में ओटीएस पुलिया पर बनाए जा रहे हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य 70% पूर्ण किया जा चुका है। बता दें कि ओटीएस पुलिया पर 33 करोड़ रुपए की लागत से हाईलेवल पुल का निर्माण किया जा रहा है।

NEW BRIDGE JAIPUR
NEW BRIDGE JAIPUR

Jaipur News: जयपुर शहर वासियों को जल्द ही हाईलेवल ब्रिज की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश की राजधानी में ओटीएस पुलिया पर बनाए जा रहे हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य 70% पूर्ण किया जा चुका है। बता दें कि ओटीएस पुलिया पर 33 करोड़ रुपए की लागत से हाईलेवल पुल का निर्माण किया जा रहा है। का इस ब्रिज के बनने के बाद पुलिया की मौजूदा चौड़ाई 16 मीटर से बढ़कर 41 मीटर हो जाएगी। इससे यहां बॉटलनेक बी समस्या दूर होगी।

जनवरी 2027 में मिल सकती है शहरवासियों को हाईलेवल ब्रिज की सौगात

जयपुर शहर वासियों को जनवरी 2022 के आखिर में हाई लेवल ब्रिज की सौगात मिल सकती है। ओटीएस से पुलिया से विद्याश्रम स्कूल की तरफ 22 मीटर चौड़ाई में 5 लेन मिलेंगे। इस हाईलेवल ब्रिज पर पुलिया से बंधी सर्किल जाने वाले वाहनों के लिए अलग स्लिप लेन भी बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार पियर कास्टिंग का काम पूरा होने के बाद अब दोनों तरफ लोहे के 500 टन वजनी गर्डर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद लोहे की प्लेट लगाकर सीमेंट कास्टिंग कर 2027 के प्रथम महीने जनवरी के आखिर में डामरीकरण के साथ प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हर रोज गुजरने वाले हजारों वाहनों के लिए राहत

राजस्थान प्रदेश की राजधानी बनाई जा रहे हाईलेवल ब्रिज पर इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति के बाद मार्च 2026 में धरातल पर काम शुरू हुआ था। नाले से पिलर उठाकर फाउंडेशन और पिलर कास्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद 2027 के प्रथम महीने जनवरी के आखिरी सप्ताह तक डामरीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। यहां से रोज गुजरने वाले हररोज तकरीबन 60 से 70 हजार वाहनों को इस पुल के निर्माण से लाभ मिलेगा। इस पल के निर्माण से शहर के रहवासियों का समय की बचत के साथ सफर भी आसान होगा।