Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर एयरपोर्ट पर बनेंगे विश्राम कक्ष और वीआईपी लॉज, करोड़ों रुपए की लागत से तैयार होगा नया स्टेट टर्मिनल

जयपुर एयरपोर्ट पर बनने जा रहे नए स्टेट टर्मिनल भवन की बाहरी दीवारों और स्तंभों पर सरकार ने जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल करने की मंजरी दी है। इस टर्मिनल के बनने से जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले एयर यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। बता दें कि सीएम द्वारा आज जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में नए स्टेट टर्मिनल का भूमि पूजन कर इसके निर्माणकार्य को हरी झंडी दे दी गई है।

New State Terminal Jaipur
New State Terminal Jaipur

New State Terminal Jaipur: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट पर आज नया स्टेट टर्मिनल बनाने की शुरुआत हो चुकी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रहे जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन की नींव आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रखी गई। प्रदेश सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए स्टेट टर्मिनल में 10 विश्राम कक्ष और वीआईपी लॉस बनाए जाएंगे। इस टर्मिनल के निर्माण के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी और सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं को और सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि आने वाले समय में नया स्टेट टर्मिनल राजस्थान को पूरी दुनिया में पहचान देने का काम करेगा।

एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले एयर यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ

जयपुर एयरपोर्ट पर बनने जा रहे नए स्टेट टर्मिनल भवन की बाहरी दीवारों और स्तंभों पर सरकार ने जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल करने की मंजरी दी है। इस टर्मिनल के बनने से जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले एयर यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। बता दें कि सीएम द्वारा आज जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में नए स्टेट टर्मिनल का भूमि पूजन कर इसके निर्माणकार्य को हरी झंडी दे दी गई है।

12778 वर्ग मीटर में बनेगा नया स्टेट टर्मिनल

जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान सरकार द्वारा नया स्टेट एयरपोर्ट टर्मिनल बनाने हेतु 12778 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया गया है। 19.62 करोड़ की लागत से हजारों वर्ग मीटर जमीन पर बनने जा रहे स्टेट टर्मिनल में परियोजना के पहले चरण में मीटिंग हॉल, ऑन बोर्डिंग हॉल, वीआईपी लॉज, ट्रैवलिंग केबिन और सुरक्षा कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी। वहीं इस परियोजना के दूसरे चरण में राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन मजबूत करने हेतु नए स्टेट टर्मिनल में हेलीकॉप्टर पार्किंग के लिए हैंगर और टारमैक का निर्माण किया जाएगा। नए स्टेट टर्मिनल तैयार होने के बाद इसमें राजस्थानी संस्कृति की छाप दिखाई देगी। इसके निर्माण के दौरान राजस्थानी शैली के मेहराब, छतरियां और झरोखे का विशेष ध्यान रखा जाएगा।