Jaipur News: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में बनने जा रही वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिलेगी ही, साथ ही यह प्रोजेक्ट राजधानी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम भी करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी प्रोजेक्ट को तय समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
सीएम ने वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट में देरी या लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम के निर्देशों के बाद अब वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है।
लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
राजस्थान सरकार प्रदेश की राजधानी में भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद राजस्थान प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जयपुर शहर को भी विश्वस्तरीय पहचान दिलाएगा। वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए रोजगार भी उत्पन्न होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में लोगों को बेहतर चिकित्सा और आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु भविष्य की जरूरत को देखते हुए तेजी से कार्य कर रही है। राजधानी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने हेतु वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी प्रोजेक्ट और हाइटेक सिटी प्रोजेक्ट अहम साबित होंगे। वर्ल्ड क्लास मेडिसिटी प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद प्रदेश के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।


