Jaipur News: जयपुर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का ग्राम अनंतपुरा जैतपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। बच्चों की इस सफलता से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमूं के विद्यार्थियों और अध्यापकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
खिलाड़ी सामने वाली टीम के खिलाड़ियों को ना माने अपना प्रतिद्वंद्वी - कुमार महेश
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के संयोजक कुमार महेश ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि खेल के मैदान में सामने वाली टीम के खिलाड़ियों को प्रतिद्वंद्वी ना मानकर मित्र समझें। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता सुरेंद्र सिंह, सुशील लजीवन, वरिष्ठ अध्यापक राहुल जांगिड़, विनोद कुमार, प्रियंका चौधरी, अध्यापक कानाराम यादव, सुनीता पवार, कमला चौधरी, रामधन शर्मा, सीताराम शर्मा, सुनील कुमार शर्मा और पुष्पा सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


