Jaipur News: जयपुर में चौंमू शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि चौमूं की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल व प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्थान प्राप्त किए। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण भी किया गया। इस बार छात्र वर्ग का संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जयचंदपुरा, जयपुर में हुआ था।
प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए खेल में हैं अनेक संभावनाएं
चौमूं के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे रंगमंच कलाकार व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सोगण ने कहा कि खेलों में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए खेल में करियर की अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास व मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट ने की। गौरतलब है कि प्रतियोगिताओं में अंजू जाट ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम और कोमल योगी ने 3000 मीटर वॉक में द्वितीय स्थान हासिल किया था। इसके अलावा हिंदी अंताक्षरी में निशा मीणा व टीना सैनी उपविजेता रहीं। वहीं संस्कृत सूत्र अंताक्षरी में कोमल योगी व टीना सैनी ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। स्कूल की छात्राओं ने छात्राओं ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में और लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।


