Jaipur News: जयपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से मेंटेनेंस कार्य के चलते आए दिन बिजली विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में पावर कट दिया जा रहा है। विद्युत विभाग जयपुर की ओर से मिली सूचना के अनुसार आज 15 अक्टूबर को फिर मेंटेनेंस कार्य के चलते जयपुर में नारायण विहार, प्रेम सरोवर और प्रेम सागर सहित 40 से अधिक क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा। इस दौरान बिजली विभाग की टीम द्वारा लाइन चेकिंग और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। बता दें कि कल 14 अक्टूबर को भी जयपुर के कई क्षेत्रों में 4-4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया गया था।
8 घंटे का रहेगा आज पावरकट
जयपुर में आज विद्युत विभाग द्वारा प्रेम सरोवर, नारायण विहार और प्रेम सागर सहित 40 क्षेत्रों में शटडाउन की सूचना जारी की गई है। जयपुर विद्युत निगम द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज 15 अक्टूबर को 40 क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते चार-चार घंटे की दो शिफ्टों में 8 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा। इस दौरान बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी इसलिए इन क्षेत्रों के रहवासियों को इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस के दौरान स्वयं बिजली की व्यवस्था करनी होगी।
इन क्षेत्रों में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल
जयपुर के नारायण विहार और प्रेम नगर सहित प्रेम सरोवर श्रींगारपुरा गांव, पुलिस कॉलोनी, भाकर पैराडाइज, वैशाली नगर ई-ब्लॉक गिरनार कॉलोनी, आकाशवाणी कॉलोनी, गांधी पथ, गुरु जम्भेश्वर नगर, बीड वाली ढाणी, काली कोठी, पार्षद की ढाणी, सिवार सिटी, अंजली नगर, सिवार गौशाला, शुभ विला, बालाजी ब्लेसिंग, पार्वती विहार, पूनिया की ढाणी, स्वामियों की ढाणी, सूर्य मोटर्स और शक्ति सरोवर सहित आसपास के इलाकों में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद
विद्युत विभाग जयपुर द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज 15 अक्टूबर को जयपुर के गुरु द्वारा, वाल्मिकी मार्ग, बालाजी नगर, कडवासरा की ढाणी, जोगियों का मोहल्ला, नारायण विहार, नारायण सागर, स्वास्तिक हॉस्पिटल के आसपास, हनुमान नगर डी और वैशाली सर्किल सहित आसपास के इलाकों में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस दिया जाएगा।


