Jaipur News: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में 20 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिलाओं के हुनर और उनके हाथों से तैयार प्रोडक्ट्स का 20 अक्टूबर तक एग्जीबिशन किया जाएगा। महिलाओं के हुनर को तराशने हेतु और हाथों से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए एग्जीबिशन के इस कार्यक्रम की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो चुकी है, जो दशहरे तक चलेगी। जयपुर शहर में अगले 8 दिन तक लगातार राज्य स्तरीय अमृता हाट एग्जीबिशन में प्रदेश की महिलाओं के हुनर को तराशा जाएगा। महिलाओं के हुनर के एग्जीबिशन का आयोजन जयपुर शहर के जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में किया जा रहा है।
महिलाओं के हाथों से बने इन सामानों की होगी बिक्री
जयपुर शहर में जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में महिलाओं के हाथों से बने सामानों की बिक्री होगी। उद्घाटन के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव पूनम ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के हाथों की कारीगरी से बने सामान का एग्जीबिशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन में 20 अक्टूबर तक महिला समूह द्वारा तैयार की गई लाख की चूड़ियां, पेपरमेशी, सलवार-सूट, कशीदाकारी, टेराकोटा और आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं के हाथों से बनी जरी वर्क, चिकनकारी, कांच और पैचवर्क से जुड़े प्रोडक्ट्स सहित कई प्रकार के अचार, मुरब्बे और मसालों को भी एग्जीबिशन में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि एग्जीबिशन का आयोजन दशहरे तक चलेगा।


