Jaipur News: जयपुर शहर में आज सोमवार, 12 अक्टूबर को बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के लगभग 35 क्षेत्र में जयपुर बिजली विभाग द्वारा इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस की सूचना जारी की गई है। शहर में दिवाली के त्योहार पर पड़ने वाले अतिरिक्त लोड से पहले विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य शुरू किया गया है। जिस वजह से शहर में आज 8 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग द्वारा पावर कट के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
4-4 घंटे की शिफ्टों में लगेगा 8 घंटे का पावर
बिजली विभाग द्वारा जयपुर शहर में आज गंगा विहार गोविंद नगर और जैन बिहार सहित लगभग 35 क्षेत्रों में दो शिफ्टों में 8 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गोविंद नगर और अक्षरधाम चौराहा सहित लगभग 25 क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पावर कट रहेगा। इसके अलावा महादेव नगर और आदित्य विहार सहित लगभग 10 क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा।
इन क्षेत्रों में रहेगी सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल
जयपुर शहर में आज 12 अक्टूबर को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक जैन विहार, जयसिंहपुरा रोड, जयसिंहपुरा चौराहा, गणतपुरा रोड, जेडीए कॉलोनी, होटल स्टारडम, गंगा विहार, होटल स्काई इन, कनकपुरा रेलवे स्टेशन, गौतम मार्ग, गांधी पथ विद्युत् नगर सी, गोविंद नगर, अक्षरधाम चौराहा, हॉप हॉस्पिटल, चौरड़िया सिटी, कनक विहार, पार्क विला, विहार, गैस गोदाम, सागर महल, मामा की ढाणी और मिर्धा फार्म सहित आसपास के इलाकों को मिलाकर लगभग 25 क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पावर कट
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सोमवार, 12 अक्टूबर को गोविंद नगर, शेखावत कॉलोनी, यूनिवर्सल स्कूल, गांधी पथ, आदित्य विहार और महादेव नगर सहित लगभग 10 क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक पावर कट रहेगा।


