उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्मदिवस पर लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक

सरदारशहर। राजस्थान विधानसभा के उप नेता व चूरु विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस पर 16 अप्रेल को लगने वाले आयुर्वेद विश्व भारती, गांधी विद्या मंदिर में रक्तदान शिविर को सफल बनाने को लेकर पूर्व विधायक अशोक पिंचा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। पराक्रम सिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर को यहां के कार्यकर्ताओं के द्वारा चूरु जिले में सबसे ऐतिहासिक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान लोगों में इतना उत्साह है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। इसी प्रकार बैठक को पूर्व विधायक अशोक पिंचा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सारण, सुरेंद्र सर्राफ, मधुसूदन सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट शिवचंद सहु, पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, राकेश टाक नेता प्रतिपक्ष, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह छाजूसर, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक आदि ने संबोधित किया। इस मौके प्रकाश भाकर, संजय पारीक, राजवीर सिंह, प्रभुदयाल सारण, नारायण माली, सरपंच हरदयाल गुरडा, जिला मंत्री सुरेश वर्मा, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, पूर्व उप प्रधान खिराज बेनीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र माली, किसान मोर्चा महामंत्री मोहर सिंह पोटलिया, पंचायत समिति सदस्य इन्द्र सिंह, श्याम लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।