श्यामपुरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

Mar 24, 2023 - 16:11
 0
श्यामपुरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।श्यामपुरा में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, उद्यान वाहन स्टैंड व पेवर ब्लॉक रोड का लोकार्पण महामंडलेश्वर जगदीश पुरी महाराज द्वारा किया गया।जगदीश पुरी  महाराज ने कहा कि अपने धर्म का पालन करते हुए अगर निधन को प्राप्त हो जाते हैं तो भी यह यश और कीर्ति दायक है। महाराणा प्रताप ने राजमहल का त्याग किया लेकिन मेवाड़ के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा की। इसलिए 450 वर्षों के  बाद भी हम महाराणा प्रताप को श्रद्धा से स्मरण करते हैं, उनकी प्रतिमाएं स्थापित कर रहे हैं। श्यामपुरा राजपरिवार के रघुवीर सिंह शक्तावत, पृथ्वीराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, शिवराज सिंह तथा कुलदीप सिंह ने जगदीश पुरी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर उनका स्वागत किया। सरपंच यशवंत कंवर और  भगवान सिंह शक्तावत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों युवा भगवा टी शर्ट पहने हुए महाराणा प्रताप के जयकारे लगा रहे थे कार्यक्रम के अंत में रघुवीर सिंह शक्तावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।