50 ग्राम पंचायतों में बने 4.50 करोड़ की लागत से टीनशेड बनकर हुए तैयार, टीनशेडों के नीचे 32 हजार लोग बैठ सकेगें

Jun 10, 2023 - 15:55
 0
50 ग्राम पंचायतों में बने 4.50 करोड़ की लागत से टीनशेड बनकर हुए तैयार, टीनशेडों के नीचे 32 हजार लोग बैठ सकेगें

सरदारशहर। तहसील के पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली 63 ग्राम पंचायतों में से 50 ग्राम पंचायतों में राज्यवित आयोग मद की राशी से 4.50 करोड़ रूपयों से 50 गुणा 70 के 3500 वर्ग फीट के 65 बड़े टीन शैड राजकीय स्कूलों, शमशान भूमि व सार्वजनिक जगहों पर तैयार किए गए है। यह टीनशेड बनने से स्कूली बच्चों व ग्रामीण लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रधान निर्मला राजपुरोहित ने बताया कि 50 वाई 70 के शैड में 9 लाख, 15 गुणा 20 के शेड में 3.50 लाख रूपए बजट से बनाए गए है। तकनीकी विशेषज्ञ जगदीश सारण ने बताया कि एक टीनशेड 3500 वर्गफीट में बनाया गया है। जबकि 65 टीन शेडो की कुल 2 लाख 27हजार 500 वर्ग फीट जगह पर 4 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च किए गए है। इन 65 टीनशेड के नीचे 32 हजार 500 लोग नीचे बैठ सकते है।

इन ग्राम पंचायतों में बने 65 टीनशेडो के नीचे 2 लाख 27हजार 500 वर्ग फीट जगह तैयार, 32 हजार लोग बैठ पायेगें

पंचायत समिति के तकनिकी विशेषज्ञ जगदीश सारण ने बताया कि पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरकारी स्कूल मेलूसर बीकान, राजास, बलाल, नैणासर, नैयासर, साडासर, हरदेसर, कंवलासर, जयंसंगसर, पुनसीसर, कानड़वासर, ढाणी पांचेरा, रूपलीसर, देराजसर, सारसर, कांमासर, दूलरासर आदि गांवों की सरकारी स्कूलों में बनाए गए है। इसी प्रकार पीचकराई ताल, पिचकराई टिब्बा, हरदेसर, शिमला, बिल्यूबास रामपूरा, कानड़वास आदि ग्राम पंचायातों में सार्वनिक भूमि व शमशान भूमि में टीनशेड बनाए गए है। 50 ग्राम पंचायतों में 50 गुणा 70 एवं 15 गुणा 20 के शेड तैयार किए गए है। अभी 15 बड़े टीनशेड निर्माणाधीन चल रहे है। जिसमें उड़सर लोडेरा, जयसंगसर, मेलूसर, कीकासर सहित  ग्राम पंचायतें शामिल है। विकास अधिकारी जगदीश व्यास ने बताया कि सार्वजनिक जगह पर बने टीनशेडों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्कूलों में खराब मौसम के दौरान विधार्थी टीनसेड के नीचे प्रार्थना, बाल सभा सहित अन्य आयोजन कर सकेंगे। मधुसुदन राजपुरोहित ने बताया कि यह सभी विकास कार्य पंचायत समिति, जिला परिषद, ग्राम पंचायत के बजट से हो पाया है। यह विकास कार्य करवाने से पहले ग्राम पंचायत की बैठक में अनुमोदन करवाया गया था। उसके बाद पंचायत समिति के कर्मचारी ने एस्टीमेंट बनाकर निर्माण कार्य करने का आदेश जारी किया। गौरतलब कि चूरू जिले में सबसे ज्यादा सरदारशहर की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हुए है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।