जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
सवाई माधोपुर जिला मुख्याल के बजरिया स्थित इंदिरा मैदान पर मानटाउन फुटबॉल क्लब द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ,जिसका आज शुभारंभ किया गया । तीन दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की 6 टीमें भाग ले रही है ।आयोजन से जुड़े मानटाउन फुटबॉल क्लब के सचिव जोरावर सिंह राठौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही है ,इन सभी टीमें में से श्रेष्ट खिलाड़ियों का जिला टीम के लिए चयन किया जायेगा , खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन समिति का गठन किया गया है ,इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में अलवर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतिगोगिता में सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति