नगरपालिका रोक के बाद भी सड़क सीमा में निर्माण कार्य चालू।
रसूखदार के आगे प्रशासन मौन।
नीमकाथाना - छावनी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष केशव देव मोदी की कोठी के सामने मुख्य सड़क पर बिना निर्माण स्वीकृति के निर्माण कार्य धड़ल्ले से हो रहा है।
28 दिसंबर को अतिक्रमण प्रभारी ने मास्टर प्लान की अवहेलना कर बिना निर्माण स्वीकृति रोड सीमा में ही कार्य कर रहे निर्माणकर्ता को पाबंद किया गया था लेकिन इसके बाद भी अवैध निर्माणकर्ता द्वारा मौके पर निर्माण कार्य चालू कर रखा है। निर्माणकर्ता द्वारा मुख्य सड़क की जगह को अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण को लेकर पाबंद करने के बाद भी हो रहे निर्माण को लेकर ऐसा लगता है कि रसूखदार के आगे प्रशासन भी मौन है।
पूर्व में भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त सड़क सीमा में निर्माण कर रहे व्यक्ति को पाबंद किया गया था जिसके चलते मौके पर निर्माण कार्य बंद था लेकिन विगत 2 दिन से सड़क सीमा में अवैध निर्माण करने वाले के द्वारा निर्माण कार्य चालू कर दिया गया है। पूर्व में भी स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया था। मुख्य सड़क की जगह को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ कार्यवाही कर सड़क सीमा को सुरक्षित करवाने की मांग की थी।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरपालिका के पूर्व जनप्रतिनिधि द्वारा अवैध निर्माण करता का समर्थन किया जा रहा है जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं। गौरतलब है कि नगर पालिका क्षेत्र में राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासनिक अधिकारी अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने के चलते शहर में बेरोकटोक नियम विरुद्ध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं।
अतिक्रमण प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि मौके पर जाकर अतिक्रमण करने वाले निर्माणकर्ता को पाबंद किया गया है। आगे की कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
अधिशाषी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सड़क सीमा में अगर निर्माणकर्ता द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति