मण्डेलिया को याद आए कार्यकर्ता, किया सम्मान कहा युवाओं को किया जा रहा है भ्रमित
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मण्डेलिया को कार्यकर्ताओं की याद आई और उन्होंने चूरू शहर एवं देहात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे रविवार को सांय पंखा रोड पर पारखो के नोहरे में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
समारोह मे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मण्डेलिया ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर आरोप लगाया कि राठौड़ केवल जनता के वोट लेने के लिए बाहर निकले हैं। वे नफरत फैलाने के साथ ही युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। किसानों की अनदेखी केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनने का मंडेलिया ने दावा किया है। उन्होंने कहा की 25 करोड़ का विधायक कोष किस कार्य में जाता है और कहां खर्च होता है, यह किसी को नहीं पता व चूरू भ्रष्टाचार का गढ़ बन चूका है। समारोह में रफ़ीक मंडेलिया ने विधायक का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा की पिछली बार उन्हें 85000 वोट मिले थे लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि शायद जीत उनकी किस्मत में नहीं थी लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस बार वह पुनः विधायक का चुनाव लड़े और चूरू की जनता का विकास करें। मंडेलिया ने कहा कि राजनीति उनके लिए स्वार्थ का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इसलिए कोई पद रहे न रहे, जनता का साथ रहना ही काफी है। उन्होंने कहा कि इंसान को लोगों की दुआएं कमानी चाहिए। पैसा और दौलत तो आते—जाते रहेंगे। साथ ही प्रेम, आपसी तालमेल, सदभावना, भाईचारा बनाए रखने पर ही इंसानियत जिंदा रहती है।
मंडेलिया ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के दौरान जब लोग तड़प रहे थे तो वे खुद को नहीं रोक पाए। जनता के बीच में रहकर उनका दुख—दर्द बांटा। वे खुद कोरोना की चपेट में आए तो 18 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। कोरोना में उन्होंने जितना हो सका लोगों की मदद करी।
तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ से आमजन को लाभ मिला है। सभी कांग्रेसजन को जन जन तक योजनाओ को पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करते आए हैं। उनका मकसद है कि हर गांव और ढाणी में आधारभूत सुविधाएं होनी चाहिए।
सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं नही है इसलिए आपसी सद्भाव नष्ट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, आवागमन के लिए शानदार सड़क, परिवहन के साधन और किसानों को पानी मिलना हम सबकी प्राथमिकता है।
सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मान के आयोजन को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को हम सभी ने मिलके आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया हैं । उन्होंने ये भी कहा की केंद्र सरकार नफरत की राजनीति करके देश को बाँटने का काम कर रही है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूसाराम गोदारा ने कहा कि अब हमें एकजुट होकर काम करना है।
चूरू के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने विश्वास जताया कि इस बार कांग्रेस की सरकार फिर से राजस्थान में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर काम करें और चूरू के विकास में योगदान दें। जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सभी तबकों को साथ लेकर निर्धन एवंजरूरतमंद लोगों के हित में काम किया है।
इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, धर्मेन्द्र बुडानिया, महोम्मद हुसैन निर्वाण, ब्लाॅक अध्यक्ष असलम खोखर, चूरू, किशोर धान्धू , रामप्रताप कांटिवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, कमला पूनियां, सोहनलाल मेघवाल व प्यारेलाल दानोदिया ने भी विचार व्यक्त किए ।
इस दौरान हेमन्त सारस्वत, नारायण बालाण जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ट चूरू, असलम खान अखाण, भंवर सिंह झारिया, रामेश्वर प्रजापत, वाहिद अली खान डीवाईएसपी, याकूब थीम, मदनलाल शर्मा, हबीब बिसायती, चन्द्र मोहन सैनी, जाफर खान जोईया, किशनाराम बाबल, हरिराम पुनियां, जंग शेरखान भुवाण, हबीब बिसायती, चांद मोहम्मद छिम्पा व रामेश्वर नायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर चुलैट ने किया।