कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन: 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

Jun 28, 2025 - 10:40
 0
कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन: 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

मुंबई पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम उनके घर से सबूत जुटा रही है। अंबोली पुलिस स्टेशन में मेड, कुक और पति पराग त्यागी से पूछताछ की जा रही है।

शेफाली ने 2002 में 'कांटा लगा' रीमिक्स से शोहरत हासिल की थी और बाद में 'बिग बॉस 13' में भी नजर आई थीं। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।