Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला: 300 मिसाइलें दागीं, 274 की मौत, हिजबुल्लाह ठिकानों पर आगे भी हमले की चेतावनी

बेरूत, 23 सितंबर इजराइल ने सोमवार को लेबनान पर 300 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिसमें 274 लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें 21 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जानकारी की पुष्टि की है। अलजजीरा के अनुसार, यह हमला गाजा जंग के बाद लेबनान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

इस हमले के बाद लेबनान में दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते हुए देखे गए, जिससे कई शहरों में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमले से पहले लोगों को मैसेज भेजकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी थी।

IDF ने कहा है कि जल्द ही वे बेका घाटी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमला करेंगे और वहां के लोगों को 2 घंटे के भीतर इलाका खाली करने का निर्देश दिया गया है। इजराइल ने लगातार 4 दिनों में लेबनान पर 900 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिससे 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान के इन 32 शहरों की बदलेगी तस्वीर, विश्व बैंक के 3500 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, परिवहन, नागरिक सुविधाएं