Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन

ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन


बिजौलियां।सलावटिया में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2025 का आयोजन उपखंड अधिकारी अजित सिंह राठौड़ के निर्देशन में किया गया।शिविर के दौरान ग्राम चांदजी की खेड़ी की खातेदारी भूमि विभाजन से संबंधित प्रकरण में गुलाब पुत्र डालू जाति रेगर तथा भंवर लाल पुत्र डालू जाति रेगर द्वारा शिविर प्रभारी को पेश किए गए प्रार्थना-पत्र पर उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार द्वारा दोनों पक्षकारों की सहमति से मौके पर ही अभिलेखों का परीक्षण किया गया एवं विधिसम्मत आदेश पारित करते हुए प्रकरण का तत्काल निस्तारण किया गया।वहीं जयललिता पत्नी रामस्वरूप बैरागी निवासी चांदजी की खेड़ी को पुश्तैनी मकान का पट्टा वितरित किया। बंटवारा 2,राजस्व अभिलेख शुद्धि 7,
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के 6 प्रकरणों का निस्तारण और 364 मिनी किट व 5
पोषण किट वितरित किए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में उमरड़ा-देबारी ट्रैक का होगा दोहरीकरण, उदयपुर शहर की जयपुर, अहमदाबाद से मजबूत होगी कनेक्टिविटी