Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऐतिहासिक परकोटे के सौंदर्यीकरण को लेकर सफाई अभियान

ऐतिहासिक परकोटे के सौंदर्यीकरण को लेकर सफाई अभियान


बिजौलियां। कस्बे में स्थित ऐतिहासिक परकोटे का कायाकल्प करने के लिए नगरपालिका द्वारा रविवार को जनसहयोग से सफाई अभियान की शुरुआत की गई।परकोटे पर उगे झाड़-झंखाड़ हटाए गए व परकोटे के लिए खतरा बने पेड़ों को भी कटवाया गया।साथ ही परकोटे पर स्थित कच्चे पत्थरों की सुरक्षा दीवार से गिरे पत्थरों को व्यवस्थित किया गया।ईओ पंकज कुमार मंगल ने बताया कि ऐतिहासिक परकोटे और बड़ा व छोटा दरवाजा की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा हैं।इसके तहत परकोटे व दरवाजों पर मेवाड़ के इतिहास से सम्बंधित चित्रकारी करवाने के साथ ही स्थाई लाइटनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। श्रमदान के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल, तहसीलदार ललित कुमार डिडवानिया,ईओ पंकज कुमार मंगल,शिव चन्द्रवाल, मुकेश धनोपिया,यशवंत सिंह पुंगलिया,उमाशंकर वैष्णव,देबीलाल कोली,उदयलाल कोली व महावीर नायक समेत भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व कस्बेवासी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर जिले की इन कॉलोनियों को मिलेगा अब बीसलपुर का पानी, कनेक्शन प्रक्रिया हुई शुरू