Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 कर्नाटक के जंगलों से मिली रूसी महिला की दास्तान: बोलीं- बेटे से मिलवा दो, आज़ाद कर दो

 कर्नाटक के जंगलों से मिली रूसी महिला की दास्तान: बोलीं- बेटे से मिलवा दो, आज़ाद कर दो

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के घने जंगलों में 9 जुलाई को पुलिस को एक गुफा में महीनों से रह रही रूसी महिला **कुटीना नीना व्लादिमिरोना** अपने तीन बच्चों के साथ मिलीं। पुलिस ने दावा किया कि उनका वीज़ा 9 साल पहले खत्म हो गया था और उनका पति एक इजराइली बिजनेसमैन है। लेकिन कुटीना का कहना है कि वीज़ा सिर्फ 9 महीने पहले एक्सपायर हुआ है और इजराइली शख्स से उनका कोई संबंध नहीं है।

कुटीना, जो पहले इंटीरियर डिजाइनर रह चुकी हैं और 20 देशों का सफर कर चुकी हैं, ऐशो-आराम छोड़कर बच्चों संग जंगल में रहने लगीं। गुफा की दीवारों पर संस्कृत श्लोक और पेंटिंग्स मिलीं। रेस्क्यू के बाद उन्हें और उनकी बेटियों को तुमकुर के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जबकि 11 वर्षीय बेटे को गोवा के चाइल्ड होम भेज दिया गया है।

डिटेंशन सेंटर से उन्होंने बताया कि बेटियों को विटामिन की कमी से बार-बार बीमारियां हो रही हैं और बेटे से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। उनका कहना है,“हमने कोई अपराध नहीं किया, बस बेटे से मिलवा दो, फिर अपने देश लौट जाऊंगी। जंगल की जिंदगी खुशहाल थी, यहां बस दर्द और कैद है।”

कुटीना का बड़ा बेटा दीमा, जो रूस में था, 2024 में ही गुजर चुका है। अब मां अपने छोटे बेटे और बेटियों से बिछड़कर टूट चुकी हैं। उनका कहना है कि अगर डॉक्यूमेंट पूरे करने का मौका मिले तो वे भारत छोड़कर रूस लौटना चाहती हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना में आज आवेदन हुए शुरू, जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में 313 मकान का होगा आवंटन