Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऑपरेशन फर्जी दुल्हन: 1.5 लाख में शादी का सौदा, दुल्हनें नकली, एजेंट गिरफ्तार

ऑपरेशन फर्जी दुल्हन: 1.5 लाख में शादी का सौदा, दुल्हनें नकली, एजेंट गिरफ्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में फर्जी दुल्हन गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंट उमेश ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दावा किया कि वह “जैसी चाहिए वैसी लड़की” दिला सकता है। कीमत तय हुई डेढ़ लाख रुपये। लड़की पढ़ी-लिखी नहीं होगी, हिंदू समाज की होगी, मुस्लिम लड़कियां मिलना मुश्किल है। एजेंट ने कहा कि चाहें तो आज ही शादी करा देगा।

दरअसल यह गैंग लड़के वालों से मोटी रकम लेकर शादी कराता है। कुछ ही दिनों में दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती है। इसके बाद एजेंट और गिरोह के लोग दहेज हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाकर ससुराल वालों को ब्लैकमेल भी करते हैं।

ऑपरेशन “फर्जी दुल्हन” के तहत इस गैंग की असलियत उजागर की। 25 अगस्त को बलथर गांव में छह रिपोर्टर दूल्हा बनकर पहुंचे और पुलिस बाराती के रूप में साथ थी। मौके से गैंग के 6 सदस्य, एक महिला एजेंट और 5 नकली दुल्हनें गिरफ्तार की गईं।

यह मामला मानव तस्करी, ठगी और समाज में अपराध के नए तरीकों की गंभीर तस्वीर पेश करता है।