Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नाइजर में आतंकियों का हमला: दो भारतीय मजदूरों की हत्या, एक अगवा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
नाइजर में आतंकियों का हमला: दो भारतीय मजदूरों की हत्या, एक अगवा

पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में 15 जुलाई को आतंकियों ने भारतीय मजदूरों पर हमला कर दिया। यूपी के कुशीनगर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता और झारखंड के गणेश करमाली को गोली मार दी गई, जबकि जम्मू-कश्मीर के रंजीत सिंह को अगवा कर लिया गया, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

कृष्ण कुमार की मां 63 वर्षीय ज्ञानती देवी ने बताया कि बेटे को परदेस कमाने भेजा था, लेकिन वह ताबूत में लौटा। सीने, कमर और सिर पर गोलियां लगी थीं। कृष्ण ने कहा था कि दिवाली से पहले लौट आएगा, लेकिन वह हमेशा के लिए चला गया।

पिछले चार महीनों में नाइजर में 8 भारतीय मजदूरों पर हमले हुए, जिनमें 6 का अपहरण और 2 की हत्या हुई। बचे हुए मजदूर आर्मी कैंप में निगरानी में हैं और भारत लौटना चाहते हैं। हमलों के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ बताया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन से किडनैप हुए मजदूरों की सुरक्षित वापसी की अपील की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।