Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मौत की सजा कल: दिल पर गोली मारकर दी जाएगी सजा, ब्लड मनी से बच सकती है जान

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मौत की सजा कल: दिल पर गोली मारकर दी जाएगी सजा, ब्लड मनी से बच सकती है जान

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में बुधवार को मृत्युदंड दिया जाना तय है। वे 2017 से जेल में बंद हैं और उन पर यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। कहा जा रहा है कि निमिषा ने महदी को ड्रग्स का ओवरडोज देकर मारा था। दोनों एक निजी क्लिनिक में साझेदार थे, लेकिन विवाद के बाद यह घटना हुई। निमिषा का दावा है कि महदी उसे प्रताड़ित करता था और उसका पासपोर्ट जब्त कर रखा था।

यमन में सिर्फ गोली मारकर मौत की सजा दी जाती है। दोषी को कंबल पर पेट के बल लिटाया जाता है, डॉक्टर दिल की जगह चिह्नित करता है और जल्लाद राइफल से सीधे पीठ में गोली मारता है।

यमन का कानून ब्लड मनी (क़ीसास) का विकल्प देता है, जिसके तहत पीड़ित परिवार अगर माफी दे दे और मुआवजा ले ले, तो सजा टाली जा सकती है। निमिषा को बचाने के लिए डिप्लोमैटिक प्रयासों के साथ ब्लड मनी की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अंतिम फैसला पीड़ित परिवार पर निर्भर करता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, कोलायत मेले पर तीन स्पेशल ट्रेनें