Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर: अक्षरधाम मंदिर दर्शन के बाद शाम को पीएम मोदी संग डिनर

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर: अक्षरधाम मंदिर दर्शन के बाद शाम को पीएम मोदी संग डिनर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे। पत्नी उषा और बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल के साथ वे चार दिवसीय यात्रा पर हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद वेंस परिवार सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर गया, जहां वे करीब 1 घंटे तक रुके और मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

सुबह 9:45 बजे उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और परिवार के स्वागत में पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेंस परिवार के सम्मान में डिनर होस्ट करेंगे। इस दौरान वेंस की मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी तय है।

यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।