Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

यूरिया खाद लेने के लिए  उमड़ी भीड़ 600 कटे वितरित हूऐ

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क



गुरला/ नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पहले ही फसलें बहुत कमजोर है और समय पर खाद नहीं दिया गया तो फसलें और खराब हो जाएगी, कस्बे में युरीया खाद के छः सौ कटटे आया जिसे लेने के लिए आस पास क्षेत्रों के किसानों की दुसरे दिन भी इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई,जिसे खाद वितरित करने में कृषि विभाग, ग्राम पंचायत, कारोई पुलिस विभाग, व्यवस्थापक व ग्रामीणों द्वारा लाईन बनाकर एक एक बेग खाद वितरित करवाया गया,खाद लेने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,सहायक कृषि अधिकारी रवी कस्वा भंवर सिंह, गुरला ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक ओम प्रकाश पारीक रणवीर सिंह पुरावत जी एस एस सदस्य कन्हैयालाल गुर्जर राजु माराज पुलिस व ग्रामीणो की मदद से किसानों व महिलाओ की तीन लाईन लगाकर एक एक करके खाद के कटृटे वितरित किये गये ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।