Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारत विकास परिषद द्वारा नन्हीं बेटियों का किया स्वागत।

गंगापुर/ बेटी बढ़ाओ,बेटी पढ़ाओ,बेटी बसाओ,बेटी अपनाओ प्रकल्प के अंतर्गत नन्ही परियों के अवतरण पर भारत विकास परिषद गंगापुर शाखा की महिलाओं द्वारा सात नव प्रसूताओं व नन्हीं परियों का उपरना ओढ़ाकर व तिलक लगाकर सम्मान किया गया व साथ ही उपहार स्वरूप गुड़-गोला,फल,बिस्किट,पोशाक आदि वितरित किए गए और अस्पताल में अपने परिजनों के साथ आए हुए बच्चों के लिए स्टेशनरी,फल बिस्किट,गुड़- चना के पैकेट आदि वितरित किए गए। एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत शाखा की महिला सदस्यों द्वारा एनीमिया की जानकारी के पत्रक वितरित किए गए,साथ ही एनीमिया के बारे में जानकारी भी दी गई। प्रकल्प संयोजिका निशा समदानी ने बताया इस कार्यक्रम में सह- संयोजिका हंंसा मूंदड़ा, महिला प्रमुख वंदना बाल्दी,सहमहिला प्रमुख विजयश्री दाधीच,मंजू काबरा,ममता जीनगर,अनीता मूंदड़ा,नीरू जैन, प्रदीप दाधीच की भी उपस्थिति रही।