Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
खैरथल-तिजारा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, जल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, जल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा 

खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने मिशन के तहत पाइपलाइन कार्य की प्रगति और सड़क मरम्मत की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन का 71% कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी और स्कूलों में जल कनेक्शन सुनिश्चित करने और जनसुनवाई प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। बैठक में गणतंत्र दिवस आयोजन और अन्य विभागीय प्रगति पर भी चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।