Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

विद्युत कटौती  का समय बदल बदलने की मांग

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
विद्युत कटौती  का समय बदल बदलने की मांग


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।कस्बे में सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक की जा रही एक घण्टे की विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने कटौती का समय बदल कर दिन में किए जाने की मांग की।लोगों ने बताया को सुबह कटौती किए जाने से जल्दी स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन बनाने समेत अन्य कामों में दिक्कतें आती हैं।जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं।ऐसे में विद्यार्थी भी पढ़ाई को लेकर परेशान हैं।वहीं कटौती की वजह से कस्बे के कई मोहल्लों में जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं।साथ ही कृषक वर्ग भी सुबह की बिजली कटौती से परेशान हैं।लोगों की मांग हैं कि सर्दी की वजह से दिन में लाइट की इतनी आवश्यकता नहीं रहती हैं।अगर ये एक घण्टे की कटौती दिन में कर ली जाए तो लोगों को परेशानियों से निजात मिल सकती हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।