Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

माणक मगरी में दो घरों में हुई चोरी की वारदात

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


बिजौलियां।कस्बे के माणक मगरी में बीती रात अज्ञात चोर दो अलग-अलग मकानों से बकरियां व सोने के मोती चुरा ले गए। रॉयल्टी नाके के पास रहने वाली बदाम भील ने थाने में रिपोर्ट दे कर बताया कि सोमवार रात्रि को उसके घर की बाहरी दीवार में सेंध लगा कर चोर तीन बकरियां चुरा ले गए हैं।वहीं विगत 16 सितम्बर को भी घर से दो बकरे चोरी हुए थे। जिसकी रिपोर्ट भी बिजौलियां थाने में दी गई थी।वहीं जगदीश मेहर ने भी थाने में रिपोर्ट दे कर बताया कि बीती रात घर में घुसे चोर 10 हजार कीमत के सोने के मोती और घरेलू सामान चुरा ले गए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।