Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

3बी बिजनेस ग्रोथ कॉन्फ्रेंस' जयपुर में 15 अक्टूबर से: वैश्विक निवेशकों की जुटेगी महफिल

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर – बिजनेसमैन और इंटरनेशनल बिजनेस कोच डॉ. ओपेश सिंह और मेघा नाथ द्वारा आयोजित '3बी बिजनेस ग्रोथ कॉन्फ्रेंस' का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक जयपुर में होगा। इसमें देश-विदेश से लगभग 500 इन्वेस्टर, बिजनेसमैन, इंपोर्टर्स, एक्सपोर्टर्स और एंटरप्रेन्योर भाग लेंगे।

विदेशी मेहमानों में कांगो, अंगोला, सिएरा लियोन, नामीबिया, और दुबई समेत कई देशों के व्यापारिक नेता शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य व्यापार के विकास, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और निवेश के अवसरों पर चर्चा करना है।

राजस्थान के भावी प्रोजेक्ट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो 'राइजिंग राजस्थान' के तहत निवेश को बढ़ावा देंगे। कॉन्फ्रेंस का पोस्टर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विमोचित किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।