Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

रोड के पास उगी झाड़ियों से दुर्घटना की आशंका

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


बिजौलियां।कस्बे से गुजर रहे बूंदी रोड पर छाईबाई बालाजी के निकट मोड़ पर सड़क के दोनों ओर उगी विशालकाय झाड़ियां वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।गोविंद पाराशर ने बताया कि रोड तक फैली इन झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं।कई बार ऐसे मौके भी आए जब दुर्घटना होते होते बची हैं।लोगों ने प्रशासन से झाड़ियां कटवाने की मांग की हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।