Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

पूर्व  मुख्यमंत्री राजे , प्रदेशाध्यक्ष  सहित भाजपा नेताओं  ने पूर्व विधायक  अवस्थी की पूछी कुशलक्षेम 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


भीलवाडा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी की कुशलक्षेम पूछी।

विदित है की भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भीलवाड़ा शहर से तीन बार के लगातार विधायक रहे विट्ठल शंकर अवस्थी गत दिनों फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पूर्व विधायक के चोटिल होने का समाचार मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पचारिया भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी आदि नेताओं ने दूरभाष पर विट्ठल शंकर अवस्थी से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह वर्तमान में चिकित्सको की सलाह पर अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके आवास पर कुशलक्षेम पूछने और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं का तांता लगा हुआ है ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।