मनुष्य वह प्राणी है जो अपने विचारों से बना है। वह जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है। अपनी सोच के दायरे को बड़ा करें। जो व्यक्ति अपनी सोच को सीमित रखता है वह अपने सपनों को कभी पूरा नहीं कर पाता है। आप जिस चीज के बारे में सोचेंगे, वही आपको मिलेगी। यदि आप किसी चीज के बारे में सोचते ही नहीं हैं तो आप उसे पा ही नहीं सकते। सफलता और हमारे बीच की दूरी बस कुछ कदम की है। एक सोच के बदलने मात्र से ही आपके जीवन में कितना बड़ा परिवर्तन आता है, वो आप सोच भी नही सकते ।
Positive thinking एक ऐसा शब्द जिससे आज का हर व्यक्ति परिचित है। आज का प्रत्येक इंसान इसे समझता व मानता भी है। लेकिन फिर भी पता नही हम लोग इस पर पूरी तरह अमल क्यों नहीं करते हैं। हमारे मन मे कहीं न कहीं negative thinking बसी हुई है। जीवन मे सफलता हासिल करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए positive thinking विशेष आवश्यकता होती है। इसके बगैर इंसान एक कदम भी आगे नही बढ़ सकता है। positive thinking के तमाम फायदे हैं। इसके कुछ अत्यंत प्रभावकारी लाभ, जिन्हें अपनाकर खुशहाल जीवन व तरक्की की सीढ़ियां आसानी से चढ़ी जा सकती हैं। आइए जानते हैं।
1 - सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। दुखी होने के कारणों से वह बहुत दूर रहता है। खुश रहने वालों का स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक - ठाक रहता है। कहने का मतलब ये है कि पॉजिटिव थिंकिंग रखने वाला व्यक्ति शरीर व मन दोनों से स्वस्थ्य रहता है।

