Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बिजौलियां।राजस्व सेवा परिषद द्वारा राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के विरुद्ध दिए गए ज्ञापन और 2 अगस्त को राजस्व विभाग की छवि खराब करने के संबंध में विरोध दर्ज करवाने को लेकर राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बिजौलियां द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष व सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह हाड़ा के नेतृत्व में
मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी सीमा तिवाड़ी को ज्ञापन सौंपा गया। समस्त राजस्व कार्यालय में राजस्व मंत्रालय कर्मचारियों ने आधे दिन की पेन डाउन हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक कुमार मीणा, गोविंद नागर, सुमन करोडिया कनिष्ठ सहायक मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।