भीलवाड़ा/ प्रदेश के भीलवाड़ा जिला मुख्यालय के सुवाणा ब्लॉक में स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मैं कभी स्थापित शिक्षिका अंजू जोशी की गुहार को सिविल सेवा आधिकरण ने सुनवाई करते हुए राहत प्रदान कर उसके किए गए अवैध तबादले पर स्टे के आदेश जारी करते हुए भाग को नोटिस जारी कर उच्च अधिकारियों को तलब किया है ।
शिक्षिका अंजू जोशी स्वामी विवेकानंद मॉडर्न स्कूल सुवाणा भीलवाड़ा में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्य कर रही थी। प्रधानाचार्य असलम मोहम्मद डायर द्वारा उसे मानसिक व यौन उत्पीड़न दिए जाने पर शिक्षिका ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी। जिसमें जांच कमेटी भी गठित की गई तथा शिक्षिका ने प्रिंसिपल असलम मोहम्मद डायर के खिलाफ पुलिस मे प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी इसी बात को लेकर खफा हो प्रधानाचार्य शिक्षिका के विरुद्ध दुर्भावना रखने लगा इसी बीच शिक्षिका को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने आदेश दिनांक 16-02-2023 द्वारा जांच पूरी होने तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर भीलवाड़ा लगा दिया गया तथा शिक्षिका वहीं पर अपनी सेवाएं दे रही थी परंतु प्रधानाचार्य ने बिना किसी उच्च अधिकारियों के आदेश के शिक्षिका के मूल पदस्थापन स्थान स्वामी विवेकानंद मॉडर्न स्कूल सुवाणा भीलवाड़ा में कार्यमुक्त कर उसका तबादला राजसमंद कर दिया जिसके कारण राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर भीलवाड़ा स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका को भी शिक्षिका अंजू जोशी को रिलिव कर राजसमंद मे उपस्थित देने के लिए आदेशित कर दिया ।


