Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

खान श्रमिकों व सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए शिविर का आयोजन

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
खान श्रमिकों व सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए शिविर का आयोजन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।जिला विधिक प्राधिकरण भीलवाड़ा,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं खान मजदूर सुरक्षा अभियान ट्रस्ट के सहयोग से सलावटिया संकट मोचन हनुमान मन्दिर पर खान श्रमिकों व सिलिकोसिस पीड़ित खान श्रमिकों व प्रवासी खान मजदूरों की सिलिकोसिस जांच करवाने में आ रही समस्याओं को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 खान श्रमिको ने भाग लिया गया। शिविर में सिलिकोसिस प्रमाण पत्र को ऑफलाइन से ऑनलाइन डिजिटल प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की गई।मृत्यु के बाद दी जाने वाली सहायता राशि,पालनहार पेंशन,सिलिकोसिस जांच व विधवाओं को सहायता राशि के लिए आवेदन में परेशानी को लेकर चर्चा की गई। शिविर में 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार व कानूनी जानकारियां दी गई।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।