Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शर्मा का किया सार्वजनिक अभिनंदन 51 किलो की माला पहना किया स्वागत

शर्मा का किया सार्वजनिक अभिनंदन 51 किलो की माला पहना किया स्वागत


भीलवाड़ा / राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के राजगढ़ अलवर में आयोजित महासमिति अधिवेशन में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव में निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित नीरज शर्मा का भीलवाड़ा पहुंचने पर राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) जिला शाखा भीलवाड़ा एवं अन्य कर्मचारी संगठनों ने नागरिक अभिनंदन किया। गायत्री आश्रम के निकट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर एवं साफा बंधवा कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विगत वर्षों में नीरज शर्मा द्वारा शिक्षको एवम कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए संघर्षों के लिए उनके योगदान की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज शर्मा ने शिक्षक हित में सदैव तत्पर रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु भरसक प्रयत्न करने का वादा किया एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक जी नगर जिला मंत्री नलिन शर्मा ललित जोशी सतीश शर्मा सुनील व्यास अंग वीर पानगडिया कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शिव सिंह चौहान, शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील खोईवाल, अशोक त्रिवेदी, भगवत सिंह, रामपुरी, राम नानकानी, अविनाश शर्मा, हरिसिंह, विनोद पारीक, लाजवंती शर्मा, सीमा जीनगर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नलिन शर्मा ने किया जिलाध्यक्ष अशोक जीनगर ने आभार व्यक्त किया।