Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चना 8000 रुपये क्विंटल के करीब पहुंचा, एमएसपी से काफी ऊपर भाव, आगे क्या रहेगा रुख

चना 8000 रुपये क्विंटल के करीब पहुंचा, एमएसपी से काफी ऊपर भाव, आगे क्या रहेगा रुख

Pulse Market Update : अनुकूल मांग और कम बुवाई के चलते चने के भाव 8,000 प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य 5958 से काफी ऊपर है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्टॉक की बिक्री, आयात की स्थिति, रबी बुवाई के आंकड़े, मौसम और दैनिक मंडी आवक दिसंबर के आगे का भाव तय करेंगा।

खरीफ सीजन के सबसे प्रमुख तुवर के बिजाई क्षेत्र में 2025 के मुकाबले 2026 के दौरान कुछ वृद्धि हुई लेकिन दोनों शीर्ष उत्पादक राज्यों- महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में मौसम की हालत प्रतिकूल रहने से इसकी फसल को भारी नुकसान हुआ। बारिश के प्रभाव एवं ऊंचे तापमान के कारण कई इलाकों में तुवर की फसल 80-85 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई।

केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने अपने प्रथम अग्रिम अनुमान में तुवर का उत्पादन घटकर चालू सीजन में 31.22 लाख टन पर सिमटने की संभावना व्यक्त की है जो आगामी समय के दौरान कुछ निम्नोमुखी परिवर्तन हो सकता है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 7500, ऑस्ट्रेलिया 7750, तुवर लेमन 9550 व उड़द एफएक्यू 9225 रुपए।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

बलहनः चना कांटा 7950 से 8000, विशाल 7850 से 7900, डंकी चना 6700 से 7300, काबुली डॉलर 9500 से 10500, रशियन 7700 से 8100, बिटकी 7400 से 7600, मसूर 5850 से 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9400 से 9600, महाराष्ट्र लाल 9700 से 9800, कर्नाटक 9800 से 10000, निमाड़ी 7500 से 8600, मूंग बेस्ट गर्मी का 8100 से 8300, बोल्ड 8300 से 8500, मोगर 5500 से 7300, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8500 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 10000 रुपए क्विंटल।

2025-26 सीजन के अंतिम समीक्षित उत्पादन 35.99 लाख टन से 4.77 लाख टन और 2024-25 सीजन के उत्पादन 33.91 लाख टन से 2.69 लाख टन कम है। उत्पादन का यह आरंभिक अनुमान है जिसमें

बालें: चना दाल 9100 से 9200, मीडियम 9400 से 9500, बोल्ड 9900 से 10100, मसूर वाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, तुवर दाल सवा नंबर 9300 से 9400, फूल 10200 से 10300, बेस्ट तुवर दाल 12300 से 13500, ब्रांडेड तुवर दाल 15100, मूंग दाल मौडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11800 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100, उड़द दाल बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11700 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100 रुपए।