Bihar News: बिहार को उत्तर भारत का इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां 14600 एकड़ जमीन पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार के द्वारा 25 जिलों के 28 चिन्हित जगह पर इसे विकसित किया जाएगा।
तीन जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
अभी कुछ समय पहले ही बिहार कैबिनेट के ओर से तीन जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है इसके साथ ही साथ बिहार सरकार के ओर से रिपोर्ट भी मांगा गया है। इससे 178007 लोगों को रोजगार मिलेगा। समस्तीपुर शेखपुरा नालंदा से जमीन अधिग्रहित किया जा रहा है।
कैसे कारखाने लगेंगे यहां?
जानकारी के अनुसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी, सनराइज और हाई टेक सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और डाटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, ग्रीन एनर्जी प्लांट, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, खिलौना निर्माण और लॉजिस्टिक हब बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
इन जिलों से रुक जाएगा पलायन
गया जी वैशाली बेगूसराय नालंदा पटना रोहतास समस्तीपुर मुंगेर दरभंगा पूर्णिया शेखपुरा भोजपुर भागलपुर मे फैक्ट्रियां लगाई जाएगी। अरवल मधुबनी सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर पश्चिम चंपारण बक्सर औरंगाबाद बैंक का सुपौल सीवान सारण और कटिहार मे भी इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाएंगे जिससे लोगों को आसपास घर के रोजगार मिलेगा और पलायन रुक जाएगा। लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।


