Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहतक से ब्यास का सफर आसान बनाया हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देख शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा डेरा ब्यास के लिए शुरू की गई सुपरफास्ट रोडवेज बस रोहतक से सुबह 8:25 ब्यास के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस गोहाना से सुबह 9:00 बजे, पानीपत से सुबह 10:00 बजे, करनाल से सुबह 11:00 बजे, अम्बाला से दोपहर 12:25 बजे और जालन्धर से शाम 4:20 बजे चलकर डेराब्यास आगमन शाम 5:30 बजे तक करेगी।

Haryana Roadways
Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा प्रदेश की श्रद्धालुओं का ब्यास डेरा का सफर आसान बनाने के लिए रोडवेज बस की सीधी सर्विस चलाई जा रही है। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई है बस हरियाणा प्रदेश के साथ पंजाब राज्य के बस यात्रियों का सफर भी आसान बनाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन के रोहतक डिपो द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार रोडवेज बस रोहतक, गोहाना, पानीपत, करनाल, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालन्धर, करतारपुर शहर होते हुए ब्यास तक का सफर तय करेगी।

रोहतक से डेरा ब्यास के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा डेरा ब्यास के लिए शुरू की गई सुपरफास्ट रोडवेज बस रोहतक से सुबह 8:25 ब्यास के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस गोहाना से सुबह 9:00 बजे, पानीपत से सुबह 10:00 बजे, करनाल से सुबह 11:00 बजे, अम्बाला से दोपहर 12:25 बजे और जालन्धर से शाम 4:20 बजे चलकर डेराब्यास आगमन शाम 5:30 बजे तक करेगी। हरियाणा रोडवेज की इस बस से डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के साथ हरियाणा के पास यात्रियों का पंजाब का सफर भी आसान होगा।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई रोडवेज किसी दिवस ब्यास से रोहतक के लिए रात्रि 2:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस जालन्धर से सुबह 3:00 बजे, अम्बाला से सुबह 6:00 बजे और गोहाना सुबह 9:40 बजे चलकर रोहतक पहुंचेगी। यह बस पंजाब प्रदेश के बस यात्रियों का हरियाणा प्रदेश के कई जिलों का सफर आसान बनाएगी।

इस प्रकार रहेगा किराया

हरियाणा राज्य परिवहन की इस बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को रोहतक से ब्यास के लिए 565 रुपए, गोहाना से ब्यास के लिए 535 रुपए और पानीपत से ब्यास के लिए ₹480 किराया देना होगा। वहीं रोहतक से लुधियाना के लिए 410 रुपए और रोहतक से जालंधर के लिए 510 रुपए किराया लगेगा।