परवल, जहानाबाद और बिहार शरीफ जिले का सफर होगा आसान, 89 किमी लंबा बनेगा हाई स्पीड फोरलेन कॉरिडोर
बिहार में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। अब बिहार को एक नई हाई स्पीड कॉरिडोर की सौगात मिलने वाली है।NH -33 को 2-लेन से 4-लेन बनाया जा रहा है जिसकी लंबाई 89 किलोमीटर तक होगी इससे तीन जिलों को काफी फायदा होगा।
New Fourlane Corridor: बिहार में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। अब बिहार को एक नई हाई स्पीड कॉरिडोर की सौगात मिलने वाली है।NH -33 को 2-लेन से 4-लेन बनाया जा रहा है जिसकी लंबाई 89 किलोमीटर तक होगी इससे तीन जिलों को काफी फायदा होगा।
इन जिलों को होगा बेहद फायदा
यह तीन जिले परवल, जहानाबाद और बिहार शरीफ है, इस हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से सफर बेहद ही आसान हो जाएगा और मात्र 90 मिनट में अरवल से बिहार शरीफ की दूरी तय हो जाएगी। तीनों जिलों की कनेक्टिविटी पहले से काफी मजबूत हो जाएगी इससे लोगों का समय भी काफी ज्यादा बच जाएगा।
3300 करोड रुपए होंगे खर्च
सरकार के द्वारा इस प्रोजेक्ट पर 3300 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ सड़क को चौड़ा बनाने के लिए कई मुख्य जगहों पर बाईपास और एलिवेटेड रोड भी बनाया जाएगा। एकंगरसराय, अरवल और जहानाबाद में बाईपास का निर्माण किया जाएगा इसके साथ बिहार शरीफ के आसपास भी बाईपास और एलिवेटेड रोड बनेगा। जल्दी इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होने वाला है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।