ATM Withdrawal Rules : केंद्रीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने एटीएम व पॉइंट ऑफ सेल (PoS) टर्मिनल के माध्यम से नकदी निकालने से जुड़े हुए नए नियम निर्धारित किए है। यह नियम मेट्रो सिटी व नान मेट्रो सिटी पर अलग-अलग रहेंगे। आरबीआई की तरफ से नए आदेश में एटीएम मशीन से नकदी निकालने को लेकर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।
इस नियम के तहत अगर नियम का उल्लंघन करके गलती से खाते से बैलेंस भी चेक कर लिया तो 23 रुपये का शुल्क तो लगेगा ही, उसके ऊपर टैक्स भी लगेगा। इसलिए अगर आप रुटिन मे एटीएम से राशि निकालते है तो इन नियमों को अच्छी तरह से समझ ले।
बड़े शहरों में हर माह तीन फ्री ट्रांजैक्शन मिलेगी
आरबीआई की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अब सेविंग खाते में बैंक की तरफ से हर माह पांच फ्री ट्रांजैक्शन करने की सुविधा दी जा रही है, लेकिन इसमें स्पष्ट किया गया है कि इन पांच ट्रांजैक्शन में केवल रुपये निकालने को ही शामिल नहीं किया जाएगा, बल्कि अगर ग्राहक ने बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी करता है तो उसे 5 निर्धारित ट्रांजैक्शन में जोड़ा जाएगा। जबकि अगर ग्राहक के बैंक के एटीएम के अलावा दूसरे से राशि निकालता है तो मेट्रो सिटी में हर माह तीन फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।
फ्रीा ट्रांजैक्शन के बारे में बैंक करेगा अलर्ट
आरबीआई की तरफ से आदेश दिए गए है कि बैंक अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ग्राहक से 23 रुपये शुल्क लेता है और इसके अलावा टैक्स भी देना पड़ता है। ऐसे में बैंक की तरफ से ग्राहकों को अलर्ट या नोटिफिकेशन के जरिए बताना होगा कि महीने में कितने फ्री ट्रांजैक्शन इस्तेमाल हो चुके हैं और आगे ट्रांजैक्शन करने पर कितना शुल्क लग सकता है।
दूसरे बैंकों के एटीएम से नकदी निकालने की सीमा 10,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है। नए निर्देशों के तहत, दूसरे बैंकों के एटीएम से कैश निकालने की अधिकतम सीमा 10000 प्रति ट्रांजैक्शन तय की गई है। हालांकि हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर की जैसी तकनीकी समस्या के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन विफल हो जाता है तो तो इसे एक वैध ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा।
अगर कोई ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की किसी गलती (जैसे गलत PIN या वैलिडेशन की समस्या) के कारण अस्वीकार हो जाता है तो उसे भी वैध ट्रांजेक्शन नहीं माना जाएगा। बैंक ऐसे विफल ट्रांजैक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं ले सकते। इसका मतलब यह है कि बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की गलती से हुए विफल ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहकों को अपने फ्री ट्रांजैक्शन का कोटा नहीं खोना चाहिए और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना चाहिए।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।