8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को तैयार करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। दूसरी तरफ कर्मचारी भी नए वेतन आयोग को लागू होने का इंतजार कर रहे है। नए वेतन आयोग के लागू करने के लिए केंद्र सरकार को भारी भरकम अतिरिक्त खर्च उठाना होगा।
जहां पर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के बढ़े हुए वेतन दिया जाएगा, वहीं कर्मचारियों को एरियर के तौर पर भी राशि देनी पड़ सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को उम्मीद है कि वेतन आयोग लोकसभा चुनाव के नजदीक आने वाला है, ऐसे में केंद्र सरकार करोड़ों कर्मचारियों को खुश करने के लिए 8वें वेतन आयोग को लागू करने के साथ एक जनवरी 2026 से कर्मचारियों को एरियर दे सकती है।
ऐसे में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के साथ एरियर के तौर पर धनवर्षा हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग को लागू होने का बेसब्री से इंतजार है।
फिटमेंट फैक्टर पर चल रही चर्चाएं
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है। फिलहाल कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन मिल रहा है और सातवें वेतन आयोग में सरकार द्वारा फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू किया था, लेकिन जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर करीब 1.83 रह सकता है।
लेकिन कर्मचारी संगठनों द्वारा अलग-अलग डिमांड की जा रही है। कर्मचारी संगठन आठवें वेतन आयोग से 3 से 4 या उससे अधिक के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। वहीं, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 4 और नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। इस लिहाज से जेपी मॉर्गन का अनुमान बेहद कम है।
8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगा वेतन
जेपी मॉर्गन के अनुमान के हिसाब से अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर लागू को लागू करती है तो कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत के आसपास वेतन वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के दौरान हुई सैलरी ग्रोथ के आसपास ही रहेगी। इसमें 60 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) और ग्रॉस पे में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी को आधार बनाकर लगाया गया है।
चार लाख करोड़ रुपये तक दिया जा सकता है एरियर
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि सिफारिशें लागू करने पर सरकार को करीब 7.2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। इसमें लगभग 4 लाख करोड़ रुपये बकाया एरियर के रूप में शामिल हो सकते हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें नवंबर 2027 से लागू हो सकती हैं।
इसका मतलब है कि कर्मचारियों को नए वेतन ढांचे का लाभ मिलने में अभी करीब एक साल का समय लग सकता है। अगर नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को करीब 4 लाख करोड़ रुपये का एरियर देना पड़ सकता है। वहीं, अगर वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2027 रखी जाती है तो एरियर का बोझ घटकर लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये रह सकता है।