Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रहणी से प्रधान बनने का सफर, बत्ती कुमारी की चाल के आगे नेता और चुनाव अधिकारी भी खा गए मात

राजस्थान के डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान बत्ती कुमारी गुर्जर द्वारा चली गई चाल का अब पूरे देश में जिक्र हो रहा है। बत्ती कुमारी ने प्रधान पद के लिए एक साथ तीन आवेदन कर चालाकी से बड़े-बड़े नेताओं और निर्वाचन अधिकारियों को चकमा देकर प्रधान बनने में सफल रही है।

Batti Kumari Gurjar Politics Story
Batti Kumari Gurjar Politics Story

Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में बत्ती कुमारी गुर्जर ने अपनी राजनीतिक चाल से सबको मात देते हुए ग्रहणी से निर्विरोध प्रधान बनने तक का सफर तय किया है। बत्ती कुमारी गुर्जर के प्रधान बनने की चर्चा इस समय पूरे देश में हो रही है। प्रधान बनने के लिए बत्ती कुमारी ने ऐसी चाल चली कि बड़े-बड़े नेता और चुनाव अधिकारी भी मात खा गए।

दरअसल, हम राजस्थान प्रदेश में हाल ही में हुए पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव की बात कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान के डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान बत्ती कुमारी गुर्जर द्वारा चली गई चाल का अब पूरे देश में जिक्र हो रहा है। बत्ती कुमारी ने प्रधान पद के लिए एक साथ तीन आवेदन कर चालाकी से बड़े-बड़े नेताओं और निर्वाचन अधिकारियों को चकमा देकर प्रधान बनने में सफल रही है। बत्ती कुमारी पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह की पुत्रवधू है।

भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में किए तीन आवेदन

बत्ती कुमारी गुर्जर ने डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तीन अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान बनने के लिए तैयारी ऐसी कि किसी को इस मामले की भनक तक नहीं लगने दी। इतना ही नहीं बत्ती को कांग्रेस पार्टी और भाजपा पार्टी दोनों ने ही अपना चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया। दोनों पार्टियों के बड़े नेता बत्ती कुमारी का नामांकन करवाने भी एसडीओ ऑफिस साथ में पहुंचे।

दो नामांकन वापस निकाल कर भाजपा पार्टी से बनी प्रधान

बत्ती कुमारी के राजनीतिक दांव-पेंच देख कर अब हर कोई हैरान है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले बत्ती कुमारी ने कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किए गए आवेदन वापस लेकर भाजपा पार्टी से पंचायत समिति प्रधान पद पर निर्विरोध चुनी गई। बता दें कि डीग जिले की ब्रजनगर पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत था। फिर भी बत्ती कुमारी गुर्जर हैरान कर देने वाले अपने राजनीतिक दांव-पेंच से भाजपा की निर्विरोध प्रधान बन गई। इस मामले में डीग जिले के एसडीओ ने जांच करवाने की बात कही है।