Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान-मध्यप्रदेश में सिंचाई पानी को लेकर खींचतान, दोनों राज्यों के किसानों की बढ़ी चिंता

राजस्थान-मध्यप्रदेश में सिंचाई पानी को लेकर खींचतान, दोनों राज्यों के किसानों की बढ़ी चिंता

Rajasthan Madhya Pradesh Water Dispute : राजस्थान व मध्यप्रदेश् में नहरी पानी को लेकर विवाद हो गया है। जहां पर एक दूसरे राज्य पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश ने कहा कि राजस्थान उनको मांग के अनुरूप पानी नहीं दे रहा। इसके जवाब में राजस्थान के अधिकारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश को मांग के अनुरूप पानी देना शुरू कर दिया है। जब मध्यप्रदेश ने 3500 क्यूसेक पानी की मांग की थी, तब राजस्थान में पीक सीजन चल रहा था, इस कारण पूरा पानी देना संभव नहीं था।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर और श्योपुर में किसान नहरी पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि राजस्थान मांग के अनुरूप 3900 क्यूसेक पानी नहीं देर रहा। इस कारण ऐसे हालात हो रहे है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी राजस्थान से नहरी पानी बढ़ाने और अब तक कितना पानी दिया है, इसकी रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि इस बार मानसून कमजोर रहने से चंबल के बांध भी खाली रह गए। ऐसे में दोनों ही राज्यों में पानी की डिमांड अधिक है। चंबल की नहरों से राजस्थान की ढाई लाख हैक्टेयर तथा इतनी ही जमीन मध्यप्रदेश की सिंचित होती है।

मप को रिपोर्ट भेजी

राजस्थान सीएडी के उच्चाधिकारियों ने 14 अक्टूबर 2026 से अब तक मध्यप्रदेश ने कितने पानी की डिमांड की और राजस्थान ने कितना पानी दिया, इसकी रिपोर्ट मध्यप्रदेश के अधिकारियों को भेज दी। रिपोर्ट में कहा कि मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की एक साथ पानी की मांग को पूर्ण करना संभव नहीं है।

जब राजस्थान की मांग पीक पर थी, तब मध्यप्रदेश शासन के कार्यपालक मंत्री जल प्रबंधन संदीप सोहल द्वारा 3500 क्यूसेक पानी का इंडेंड दिया गया, लेकिन जब राजस्थान पानी देने की स्थिति में आया तो मध्यप्रदेश से 2500 क्यूसेक पानी की मांग आ गई। राजस्थान के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के अधिकारियों को स्पष्ट चेताया कि नहरी पानी के मुद्दे को लेकर राजस्थान को बदनाम नहीं करें।

राजस्थान-मध्यप्रदेश अंतररज्यीय तकनीकी कमेटी सचिव संजय सिंह ने बताया कि रबी सीजन में मध्यप्रदेश को ज्यादा पानी दिया गया, जब राजस्थान के किसानों की मांग बढ़ी तो यहां पानी देना शुरू कर दिया। जब मध्यप्रदेश अधिक पानी की डिमांड कर रहा था, तब राजस्थान के किसानों की पीक मांग थी, इस कारण उन्हें मांग के अनुरूप पानी नहीं दे पाए। अब 3501 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है।