Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में 102 करोड़ की अमृत 2 योजना मंजूर, दस गांवों समेत शहर में हर घर पहुंचेगा पेयजल

हरियाणा के इस शहर में 102 करोड़ की अमृत 2 योजना मंजूर, दस गांवों समेत शहर में हर घर पहुंचेगा पेयजल

Haryana Public Health Department : हरियाणा सरकार द्वारा शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जहां पर शहरों की पुरानी व्यवस्था को बदलने के लिए अमृत योजना के तहत तस्वीर को बदला जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा सोहना में अमृत 2 योजना की मंजूरी दी गई है।

इस योजना के तहत 102 करोड़ रुपये से सोहना शहर व पास के दस गांवों की पेयजल व्यवस्था को बदला जाएगा। इस काम का जिम्मा जनस्वास्थ्य विभाग को दिया गया है और इससे नगर परिषद सहित दस गांवों में पेयजल का संकट खत्म होगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन गांवों में पेयजल व्यवस्था का होगा सुधार

सरकार द्वारा अमृत टू योजना के तहत सोहना शहर के साथ उसके साथ लगते हुए गांवों में पेयजल सिस्टम को पूरी तरह से बदला जाएगा। इसके लिए इन गांवों का चयन कर लिया गया है। हालांकि यह गांव नगर परिषद सोहना के अंतर्गत आते है। इसमें गांव लोहटकी, सिरसका, बालूदा, लाखूवास, रामनगर की ढाणी, सांप की नंगली, रायसीना, धुनेला, खाईका और बेरका को शामिल किया गया है।

जहां पर इन गांवों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसमें नई पेयजल आपूर्ति की लाइन बिछाने के अलावा जिन गांवों में बूस्टर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है, वहां बूस्टर बनाएं जाएंगे। ताकि आपूर्ति आसानी से हो सके।

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई खुर्शीद अहमद ने बताया कि सोहना में अमृत दो योजना को जल्द अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको पूरा करने में करीब एक साल का समय लगेगा। दिसंबर 2027 तक हर घर को नल से जल की आपूर्ति का काम पूरा हो जाएगा।