Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सम्राट सरकार बनाएगी सात नए एयरपोर्ट, बिहार में एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

बिहार में पुराने हवाई अड्डे जो पटना गया पूर्णिया और दरभंगा में हैं, उनके रनवे का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल नेपाल सीमा पर पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट रक्सौल में बनाया जा रहा है। सोनपुर और अजगैबीनाथ में दो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे बन रहे हैं। 2030 से 2031 के बीच इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यहां हवाई अड्डा बनाने का फैसला किया गया है और अगले तीन-चार साल में 7 नए हवाई अड्डे विकसित कर लिए जाएंगे।

New Green Field Airport Bihar
New Green Field Airport Bihar

New Greenfield Airport Bihar: बिहार में सरकार और कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट तैयार कर रही है। बता दें कि राज्य में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए सम्राट सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार में पुराने हवाई अड्डे जो पटना गया पूर्णिया और दरभंगा में हैं, उनके रनवे का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल नेपाल सीमा पर पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट रक्सौल में बनाया जा रहा है।

सोनपुर और अजगैबीनाथ में दो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे बन रहे हैं। 2030 से 2031 के बीच इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यहां हवाई अड्डा बनाने का फैसला किया गया है और अगले तीन-चार साल में 7 नए हवाई अड्डे विकसित कर लिए जाएंगे।

नागर विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि आने वाले समय में बिहार में हवाई संपर्क को बेहतर बनाया जाएगा। राजगीर और रोहतास में भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 अन्य छोटे एयरपोर्ट बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार में हवाई अड्डों के विस्तार और आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट के रनवे को पूर्व दिशा में 300 मी बढ़ाने का प्रस्ताव है। टर्मिनल को अपग्रेड किया जा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का काम दरभंगा में किया जा रहा है। इसके रनवे को 3700 मीटर लंबा किया जा रहा है जो की एक दो महीने में पूरा काम हो जाएगा। पूर्णिया एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार के लिए 67.18 एकड़ जमीन हस्तांतरित किए जा चुकी है। यहां भी रनवे का काम पूरा किया जाएगा। गया जी मे एयरपोर्ट बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया जा चुका है।