Alwar Mandi Bhav: अलवर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को बाजरा, चना, सरसों, ग्वार के भाव में तेजी देखने को मिली है। वहीं अन्य फसलों के भाव स्थिर रहे हैं। मंडी व्यापारी योगेश गोयल ने बताया कि मांग बढ़ने से चने के भाव में 50 रुपए, सरसों के भाव में 200 रुपए और ग्वार और के भाव में 100 रुपए व बाजरे के भाव में 20 रुपए प्रति क्विंटल तक तेजी देखने को मिली।
अलवर मंडी में विभिन्न फसलों के भाव में आए तेजी से किसानों के चेहरों पर एक बार फिर खुशी लौट आई है। बता दें कि एक दिन पहले भी सरसों की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली थी। सरसों की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
अलवर मंडी में इस प्रकार चल रहे हैं विभिन्न फसलों के भाव
अलवर मंडी में विभिन्न फसलों के भाव की बात करें तो गेहूं के भाव 2850 से 2975, जौ 3000 से 3300, बाजरा 2500 से 2720, चना 7350 से 7675, सरसों 9300 से 10300, तिल्ली 13000 से 14000, कपास 7700 से 8700, ग्वार 6300 से 7300 और कैंचा के भाव 6100 से 7100 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
गौरतलब है कि इस अलवर मंडी में किसानों को फसलों के अच्छे भाव मिल रहे हैं। चने और ग्वार की फसलों में इस बार तेजी देखने को मिल रही है, वहीं सरसों की कीमतों में आए रिकॉर्ड तोड़ उछाल की वजह से राजस्थान प्रदेश के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।


